'38 करोड़ Gen-Z और Gen-Alpha भारत की असली ताकत', संतकबीरनगर में बोले RSS सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा युवा भारत की असली ताकत हैं। ...और पढ़ें

युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते सह सर कार्यवाह रामदत्त चक्रधर। जागरण
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा कि देश के करीब 38 करोड़ जेन-जी और जेन-अल्फा युवा भारत की असली ताकत हैं। देश का भविष्य उनके कंधों पर टिका है। युवाओं को शिक्षित, शालीन और संस्कारवान बनकर अपनी ऊर्जा समाज व राष्ट्र के उत्थान में लगानी चाहिए।
वह मंगलवार को शहर के बनियाबारी स्थित कृष्णा पैलेस में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ‘संवाद से विचार, विचार से निर्माण और युवा से राष्ट्र का उत्थान’ विषय पर उन्होंने कहा कि भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने का सपना युवाओं की भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता। युवाओं को अरविंद घोष और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों को अपना आदर्श बनाकर उनके विचारों को जीवन में उतारना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अपने बड़ों को गाली देना भारतीय संस्कार नहीं है। युवाओं में राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए। उन्हें मातृभूमि, धर्म और परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य करते हुए राष्ट्रभक्ति के ज्वार को राष्ट्रशक्ति में बदलना होगा। संघ अपने शताब्दी वर्ष में राष्ट्र निर्माण की यात्रा को आगे बढ़ा रहा है और इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- यूपी में फ्री हुई बस सेवा तो मायके पहुंची बुजुर्ग महिलाएं, भाई की कलाई पर बांधी राखी
कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्वतारोही रजनी साव ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं में असीमित ऊर्जा है। इसे केवल संवाद सुनने तक सीमित न रखकर समाज और राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। संचालन अम्बेश कृष्ण ने किया।
यह भी पढ़ें- नाथनगर की 20 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण, क्षेत्रवासियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, प्रांत प्रचारक प्रमुख अवधेश, प्रांत शारीरिक प्रमुख तुलसी राम, क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ शुक्ल समेत अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
