विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर: ड्यूटी में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:53 PM (IST)

संतकबीर नगर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दुधारा थाने के मुख्य आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. मुख्य आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित।

  2. भाजपा महामंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी से नदारद।

  3. एसपी संदीप कुमार मीना ने की सख्त कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। ड्यूटी में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतना थाना दुधारा के चार पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। एसपी संदीप कुमार मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के जनपद बस्ती आगमन एवं भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना दुधारा में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बस्ती स्थित पालिटेक्निक चौराहे पर लगाई गई थी। निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न होकर चार पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरती।

मामले की जानकारी होने पर अधिकारियों ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना। जिसके बाद एसपी ने मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह विशेन, आरक्षी रंजन कुमार राजभर, आरक्षी भीम कुमार और आरक्षी दुर्गेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में निर्माणाधीन टंकी का छज्जा टूटने से दो मजदूर घायल, एक की मौत

निलंबन अवधि में चारों पुलिसकर्मियों का संबद्धीकरण पुलिस लाइन संतकबीरनगर में रहेगा। उन्हें सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- '38 करोड़ Gen-Z और Gen-Alpha भारत की असली ताकत', संतकबीरनगर में बोले RSS सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर