विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में निर्माणाधीन टंकी का छज्जा टूटने से दो मजदूर घायल, एक की मौत

By Ram Manohar TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 03 Sep 2026 11:56 AM (IST)

संतकबीर नगर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का छज्जा गिरने से दो मजदूर घायल ...और पढ़ें

ग्राम पंचायत भैंसही ऊर्फ भैसवरिया में निर्मित पानी की टंकी व गंभीर रूप से घायल लाडन अली। जागरण

ग्राम पंचायत भैंसही ऊर्फ भैसवरिया में निर्मित पानी की टंकी व गंभीर रूप से घायल लाडन अली। जागरण

HighLights

  1. संतकबीर नगर में निर्माणाधीन पानी की टंकी का छज्जा टूटा।

  2. हादसे में दो मजदूर घायल, एक की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत।

  3. ग्रामीणों ने निर्माण में पतली सरिया के उपयोग का आरोप लगाया।

संवाद सूत्र, महुली, (संतकबीर नगर)। जल जीवन मिशन(ग्रामीण)के तहत महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसही उर्फ भैंसवरिया में निर्माणाधीन टंकी का छज्जा बनाते समय टूट गया। शटरिंग व छज्जा के साथ काम पर लगे दो मजदूर 40 फीट नीचे भूमि पर गिर गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखकर एक मजदूर को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज-गोरखपुर रेफर कर दिया। यहां लाने पर एक घायल की मौत हो गयी।

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसही उर्फ भैंसवरिया में जल जीवन मिशन(ग्रामीण)के तहत पानी की टंकी बनाई जा रही है। इसमें कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोहंग महुआ खुर्द गांव निवासी 30 वर्षीय लाडन अली पुत्र हरीफ व अहिरौली दन ढ़ाला गांव निवासी 32 वर्षीय शोभराज काम कर रहे थे।

गत बुधवार को शाम के समय निर्माणाधीन टंकी का छज्जा ढाला जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार छज्जा में मजबूत की जगह पतली सरिया का उपयोग किया जा रहा था। जैसे ही उस पर सीमेंट,गिट्टी आदि सामग्री डाली गयी,वैसे ही वह भार सहन नहीं कर सका, छज्जा टूटकर गिर गया।

इस घटना में काम कर रहे ये दोनों मजदूर 40 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। शोभराज के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत गंभीर थी।

यह भी पढ़ें- नाथनगर की 20 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण, क्षेत्रवासियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

चिकित्सक ने उसे बीआरडी मेडिकल कालेज-गोरखपुर रेफर कर दिया। यहां लाने पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें- '38 करोड़ Gen-Z और Gen-Alpha भारत की असली ताकत', संतकबीरनगर में बोले RSS सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर