संतकबीर नगर में पुलिस की अनदेखी से परेशान परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, मची सनसनी
संतकबीर नगर में एक दंपती और उनके दो बेटों ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की निष्क्रियता और एक व्यक्ति द्वारा धन उगाही से परेशान होकर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
दंपती व दो बेटों ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया।
पुलिस कर्मियों ने तुरंत बोतल छीनकर उन्हें बचाया।
धन उगाही और पुलिस कार्रवाई न होने से परिवार परेशान था।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कक्ष के सामने बुधवार को सुबह करीब पौने ग्यारह बजे दंपती व उसके दो बेटे पेट्रोल भरा बोतल लेकर पहुुंचे। ये शरीर पर उसे डालकर आत्मदाह करना चाह रहे थे। बोतल का ढ़क्कन खोलने के दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बोतल छीन लिया। इन्हें पकड़कर कलेक्ट्रेट कक्ष में लाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश व एएसपी सुशील कुमार सिंह से इनसे पूछताछ करने लगे।
इस दौरान कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बगहिया चौराहा निवासी 42 वर्षीय बलराम गुप्ता पुत्र रामजीत गुप्ता ने बताया कि डीघा बाईपास के पास वह फल की दुकान लगाते हैं। इसमें उनकी 40 वर्षीय पत्नी संजू गुप्ता भी सहयोग करती हैं।
उनके बेटे बंटी गुप्ता व विवेक गुप्ता बगल में जूस की दुकान खोले हुए हैं। एक मनबढ़ व्यक्ति ने उसने जबरन धन की मांग कर रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार पुलिस चौकी पर की। हर बार चौकी प्रभारी व वहां के पुलिस कर्मी कार्रवाई करने का झूठा आश्वासन देकर वापस भेज देते हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में दादा-दादी, पोते-नाती की मौत: टीनशेड में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, सभी ने मौके पर तोड़ दिया दम
वहीं वह व्यक्ति धनउगाही के लिए बार-बार जान-माल की धमकी दे रहा है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से आहत होकर उनका परिवार यहां आत्मदाह करने आया। एडीएम ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।