संतकबीर नगर में एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी लेखपाल को 30 हजार रुपये घूस लेते दबोचा, मची अफरा-तफरी
संतकबीर नगर में एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी लेखपाल अभय सिंह को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी धनघटा तहसील परिसर में हुई, जि ...और पढ़ें
-1784706814471_m.webp)
गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल को वाहन पर बैठाती एंटी करप्शन टीम। जागरण
HighLights
एंटी करप्शन टीम ने चकबंदी लेखपाल अभय सिंह को पकड़ा।
धनघटा तहसील परिसर में 30 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार।
विधिक कार्रवाई हेतु जनपद मुख्यालय ले जाया गया।
जागरण संवाददाता, धनघटा, (संतकबीर नगर)। एंटी करप्शन टीम ने धनघटा तहसील क्षेत्र के जिगिना गांव में तैनात चकबंदी लेखपाल अभय सिंह को बुधवार की दोपहर करीब 12.30 बजे तहसील परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय हे 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चकबंदी लेखपाल की गिरफ्तारी होते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मंच गई।
हर कोई पूरे घटनाक्रम की जानकारी करने के प्रयास में जुट गया। अधिवक्ता,राजस्व कर्मी,तहसील के अधिकारी, कर्मचारी मामले की जानकारी लेने के लिए चकबंदी कार्यालय पहुंच गये। भीड़ बढ़ते देख एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल और शिकायत कर्ता किसान को अपने वाहन में बैठाया।
यह भी पढ़ें- यूपी में मानसून का कहर: वज्रपात से दो लोगों की मौत, संतकबीर नगर में बारिश के कारण 300 साल पुराना मंदिर ढहा
विधिक कार्रवाई पूरी करने के लिए तुरंत जनपद मुख्यायलय के लिए रवाना हो गई। इसके पूर्व एंटी करप्शन टीम के पहुंचने की भनक किसी को नहीं लग पाई।