संतकबीर नगर के सुरसा चमन जंगल में मिले तेंदुए के 'पंजों के निशान', वन विभाग ने किया इनकार
संतकबीर नगर के सुरसा चमनजोत जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए के पंजों के निशान मिलने का दावा किया है। हालांकि, वन विभाग ने बारिश के कारण निशानों की पुष्टि ...और पढ़ें

कांबिंग के दौरान तेंदुए के मिले पैरों के निशान मिलने का ग्रामीणों ने किया दावा। जागरण
HighLights
सुरसा चमनजोत जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए के पंजों के निशान देखे।
वन विभाग ने बारिश के कारण निशानों की पुष्टि से इनकार किया।
जंगल में तेंदुए की तलाश में कांबिंग अभियान लगातार जारी।
संवाद सूत्र, बेलहर, (संतकबीरनगर)। सुरसा चमनजोत के जंगल में तेंदुए की तलाश में चल रही कांबिंग अभियान के शनिवार की देर शाम दौरान कुछ स्थानों पर तेंदुए के पंजों के निशान होने का ग्रामीणों ने दावा किया। जंगल में कांबिंग के दौरान ग्रामीण भी वन विभाग का साथ दे रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने इन निशानों को तेंदुए का होने की पुष्टि नहीं की है।
वन विभाग की टीम और ग्रामीण जंगल में संयुक्त रूप से कांबिंग कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने जंगल के भीतर पंजों जैसे निशान होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच की, लेकिन बारिश के कारण निशान स्पष्ट नहीं होने से उनकी पुष्टि नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें- नोएडा में कूलर ठीक करते समय संतकबीर नगर के इंजीनियर को लगा करंट, दर्दनाक मौत
फारेस्टर गोविंद त्रिपाठी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते पैरों के निशान साफ नहीं मिल पा रहे हैं। फिलहाल किसी भी निशान को तेंदुए का नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि वन विभाग पूरी तरह सतर्क है और जंगल में निगरानी तथा कांबिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।