अलग होने की रजामंदी... फिर नकदी पर फंसा पेंच, संतकबीर नगर में थाना गेट के सामने ही आपस में भिड़े प्रेमी-प्रेमिका के घरवाले
संतकबीर नगर के धनघटा थाना गेट पर लव जिहाद में फंसी एक किशोरी और उसके प्रेमी के स्वजनों के बीच मारपीट हो गई। शपथ पत्र बनवाने के बाद किशोरी ने नकदी मांग ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
किशोरी और प्रेमी के स्वजनों में हुई मारपीट।
शपथ पत्र बनवाने के बाद नकदी मांगने पर विवाद।
किशोरी ने प्रेमी के स्वजनों से छीना शपथ पत्र।
जागरण संवाददाता, धनघटा, (संतकबीर नगर)। लव जेहाद में फंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से बुधवार की दोपहर करीब एक बजे थाना गेट पर किशोरी के कथित प्रेमी युवक के स्वजन ने मारामारी शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। तब जाकर मौके पर विवाद शांत हुआ। प्रेमी के घर वाले इन दोनों को एक-दूसरे से दूर करने के लिए शपथ पत्र बनवाने के लिए धनघटा तहसील में पहुंचे थे।
शपथ पत्र बन जाने पर ये यहां से जा रहे थे। इसी दौरान किशोरी ने प्रेमी के स्वजन से नकदी की मांग कर ली। इस पर स्वजन अपशब्द कहने लगे। वहीं किशोरी ने इनके हाथ से शपथ पत्र छिनकर फाड़ दिया था।
धनघटा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के किशोरी को उसी ग्राम पंचायत के दूसरे राजस्व गांव के दूसरे समुदाय का एक युवक अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। काफी दिनों से दोनों में फोन पर बातचीत होती थीं। इसके चलते दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। इसके बारे में प्रेमी के स्वजन को जानकारी हो गई।
इस पर युवक के स्वजन सजग हो गए। आपसी बातचीत के बाद बनी सहमति के आधार पर लड़की व उसका प्रेमी एक-दूसरे से दूर रहने पर राजी हो गए। दूर रहने के लिए शपथ पत्र बनवाने के लिए बुधवार को धनघटा तहसील पर पहुंचे। एक अधिवक्ता के पास पहुंचकर दोनों ने शपथ पत्र भी बनवा लिया।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में नाराज पत्नी को मनाने जा रहा था युवक, सड़क हादसे में चली गई जान
शपथ पत्र लेकर दोनों तहसील से घर जाने के लिए निकले। ये धनघटा थाने के गेट के पास पहुंचे थे। शपथ पत्र देने के एवज में किशोरी ने कुछ नकदी देने की शर्त प्रेमी के स्वजन के समक्ष रखी। युवक के स्वजन ने नकदी देने से मना कर दिया तो किशोरी ने तहसील में तैयार किया गया शपथ पत्र प्रेमी के स्वजन के हाथ से छीनकर फाड़ दिया।
खबरें और भी
इसी को लेकर प्रेमी के स्वजन किशोरी से थाना गेट पर अपशब्द कहते हुए मारामारी शुरू कर दिए। इस पर आसपास के लोग पहुंच गए। उनके हस्तक्षेप से विवाद शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक-धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पूरी जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।