Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में थानेदार की गाड़ी पर पथराव, सिपाही पर जानलेवा हमला, चार गिरफ्तार

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 07:49 AM (IST)

    संतकबीर नगर के मेंहदावल में शनिवार देर रात दो समुदायों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिससे थानाध्यक्ष का वा ...और पढ़ें

    मेंहदावल में विवाद रोकने गई पुलिस की गाड़ी पर पथराव। जागरण

    मेंहदावल में विवाद रोकने गई पुलिस की गाड़ी पर पथराव। जागरण

    HighLights

    1. मेंहदावल में दो पक्षों की मारपीट के बाद पथराव।

    2. पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, सिपाही दीपक रावत समेत कई घायल।

    3. चार आरोपी गिरफ्तार, 'बिच्छू गैंग' की संलिप्तता की चर्चा।

    जागरण संवाददाता, मेंहदावल, संतकबीर नगर। मेंहदावल नगर पंचायत के तुलसीपुर के पास दो पक्षों के शनिवार की देर रात जमकर मारपीट हुई। इस घटना को लेकर निषाद समुदाय के लोग लाठी डंडा लेकर गांव से सड़क पर आ गए। नाराज होकर यह लोग सड़क पर बैठ गए।

    मामले की सूचना मेंहदावल पुलिस को मिली। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, वह लोगों को समझा रहे थे कि तब तक कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनके वाहन पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। थानेदार को बचाने के लिए आगे बढ़े एक सिपाही को भीड़ में से किसी ने सिर पर डंडे से हमला कर दिया।

    इस घटना में पुलिसकर्मी दीपक रावत समेत आधा दर्जन के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर चार थानों की फोर्स मौजूद है। शनिवार की देर रात 9 बजे के आसपास मेंहदावल के रोडवेज के पास नौदरी के यादव समुदाय व तुलसीपुर के निषाद समाज के कुछ युवाओं के बीच में विवाद होने के बाद मारपीट हुई। जिसमें निषाद समाज का एक युवक घायल हो गया।

    मामले की सूचना मिलने के बाद निषाद समाज के लोगों के समर्थन में तुलसीपुर, धौरापार व सई लंगड़ी गांव के सैकड़ों लोग तुलसीपुर के पास जुट गए। इसमें एक क्षेत्रीय पार्टी का युवा जिलाध्यक्ष भी शामिल था। एक युवक के गायब होने की अफवाह से नाराज लोग सड़क पर बैठ गए।

    खबरें और भी

    मामले की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वह लोगों को शांत करा रहे थे कि इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिसकर्मियों के वाहनों पर पथराव कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ हैं।

    यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    इसी बीच सिपाही दीपक रावत आगे बढ़े तो इनपर किसी ने ईंट फेंक दिया, जिससे इनको चोटें आई है। मेंहदावल सीओ सर्वदमवन सिंह, बखिरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह के अलावा खलीलाबाद सीओ, दुधारा व बेलहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    देर रात तक पुलिस उपद्रवी तत्वों की पहचान करने में जुटी हुई थी। पुलिस ने घटना में संलिप्त दो लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए देर रात तक छापेमारी होती रही।

    घटना में बिच्छू गैंग के शामिल होने की चर्चा

    मेंहदावल में बिच्छू गैंग कुछ वर्ष पहले लोगों के लिए सिर दर्द बन गया था। कम उम्र के युवा मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पैसा लेकर भी इनके द्वारा मारपीट की घटनाएं की जाती थी। तुलसीपुर के पास हुए विवाद के मामले में भी बिच्छू गैंग से जुड़े युवाओं का नाम सामने आ रहा है। कई वर्षों से मेंहदावल पुलिस के लिए बिच्छू गैंग सिर दर्द बन गया है। कई बार इनके खिलाफ कार्रवाई व मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन गैंग का सफाया पूरी तरह से नहीं होने के कारण इनका मनोबल बढ़ गया है।

    दो दिन पूर्व हुई थी मारपीट की घटना

    बखिरा थाना क्षेत्र के सई लंगडी गांव के कुछ उपद्रवी तत्वों ने सोनबरसा मोहल्ले के रहने वाले एक युवक पर फरसे से हमला कर दिया था। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इस घटना का तार उससे भी लोग जोड़कर देख रहे हैं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस वाहन पर ईंट पत्थर फेंके है। घटना में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आई है। घटना में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य उपद्रवी तत्वों के पहचान का प्रयास किया जा रहा। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

    -

    -संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक।