संतकबीर नगर में टायर फटते ही बालू लदा ट्रक बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
संतकबीर नगर में मगहर चौकी के पास फोरलेन पर बालू लदा ट्रक का टायर फटने से उसमें भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, और फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे ...और पढ़ें

फोरलेन पर मगहर के पास धू- धू कर जलती ट्रक। जागरण
HighLights
संतकबीर नगर में बालू लदी ट्रक में भीषण आग लगी।
मगहर चौकी के पास टायर फटने से ट्रक में आग।
चालक ने सूझबूझ से कूदकर अपनी जान बचाई, आग बुझाई।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। फोरलेन पर मगहर चौकी के पास शुक्रवार तड़के टायर फटने के बाद बालू लदे ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक सड़क किनारे रोक दी और कूदकर अपनी जान बचाई।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन और अगला हिस्सा जल चुका था।
शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बालू लदा ट्रक खलीलाबाद से मगहर की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही मगहर चौकी से पहले फोरलन पर पहुंचा, अचानक उसका अगला टायर फट गया। टायर फटने के कुछ ही क्षण बाद इंजन वाले हिस्से से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल मगहर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विनोद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया।
यह भी पढ़ें- घर से नाराज होकर बिहार से भटककर संतकबीर नगर पहुंचीं दो बहनें, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का केबिन और अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।