Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बीज दुकानदार की मौत, दो फरार

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:22 PM (IST)

    संतकबीर नगर के धनघटा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय बीज व्यवसायी चंद्रिका मौर्य की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने बाइक चालक को पी ...और पढ़ें

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बीज दुकानदार की मौत।

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बीज दुकानदार की मौत।

    HighLights

    1. धनघटा में 65 वर्षीय बीज व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत।

    2. तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दो युवक मौके से फरार।

    3. आक्रोशित लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर जमकर पीटा।

    जागरण संवाददाता, धनघटा। थाना रोड पर रविवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय बीज व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    बैजनाथपुर गांव निवासी चंद्रिका मौर्य (65) पिछले करीब चार दशक से धनघटा कस्बे के थाना रोड स्थित अपने मकान में बीज की दुकान चलाते थे। रविवार की दोपहर 12 बजे वह सड़क पार कर अपने बेटे की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के दुकानदार उन्हें तत्काल कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

    उधर, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाइक पर सवार दो अन्य युवक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाकर बाइक समेत थाने ले गई।

    परिजनों के अनुसार चंद्रिका मौर्य के तीन पुत्र हैं। परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले रिश्तेदारों ने समझौते का प्रयास भी किया था। एक दिन पहले ही उन्होंने अपने एक बेटे के लिए दुकान के सामने किराये पर कमरा लेकर अलग बीज की दुकान खुलवाई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

    खबरें और भी

    प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना में शामिल बाइक चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अमरोहा में दस साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा