Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीरनगर में प्रेमी के सामने छात्रा ने लगा ली फांसी, प्रतियोगी परीक्षा की कर रही थी तैयारी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 03:51 PM (GMT+05:30)

    संतकबीर नगर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने किराये के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरास ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. संतकबीर नगर में 18 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या।

    2. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी मृतका सोनम।

    3. प्रेमी के साथ कहासुनी के बाद उठाया यह कदम।

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। शहर के घोरखल मोहल्ले में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने रविवार की देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा के प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    मृतका की पहचान सोनम (18) पुत्री नंदलाल, निवासी हरदो, थाना हैंसर बाजार के रूप में हुई है। वह जनवरी से घोरखल मोहल्ले में सुधीर जायसवाल के मकान में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसके साथ छोटी बहन भी रहती थी, लेकिन एक दिन पहले वह गांव चली गई थी, जिससे घटना के समय सोनम कमरे में अकेली थी।

    पुलिस के अनुसार, सोनम का पिछले तीन वर्षों से धनघटा बाजार निवासी अन्नू अग्रहरि (20) से प्रेम संबंध था। युवक रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है। दोनों की मुलाकात कपड़ों की खरीदारी के दौरान हुई थी और युवक अक्सर उससे मिलने आता था। रविवार की रात भी युवक कमरे पर आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

    इसी दौरान युवक बाथरूम चला गया। आरोप है कि उसी समय छात्रा ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा नहीं खुलने पर युवक ने छात्रा की एक सहेली को बुलाया। खिड़की तोड़कर दोनों कमरे में पहुंचे और छात्रा को फंदे से उतारकर बाइक से निजी अस्पताल ले गए।

    खबरें और भी

    वहां गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वापस कमरे पर लौट गए। बाद में एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रात करीब तीन बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में श्रावण के पहले सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों पर रोक

    अस्पताल के मेमो से पुलिस को मिली सूचना
    युवती की मौत के बाद जिला अस्पताल से भेजे गए मेमो के आधार पर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के साथ ही युवक को हिरासत में लेकर
    पूछताछ की जा रही है।