संतकबीर नगर में श्रावण के पहले सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों पर रोक
श्रावण मास के पहले सोमवार को बाबा तामेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। रविवार शाम से सोमवा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
श्रावण के पहले सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम पर विशेष ट्रैफिक प्लान।
रविवार शाम से सोमवार शाम तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
गोरखपुर, मेंहदावल, बस्ती से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर बाबा तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
रविवार की शाम से सोमवार की शाम तक तामेश्वरनाथ धाम की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को खलीलाबाद शहर में प्रवेश से पहले डीघा के पास रोक दिया जाएगा। मेंहदावल की ओर से आने वाले वाहनों को खलीलाबाद बाईपास पर बैरिकेडिंग कर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि बस्ती की दिशा से आने वाले बड़े वाहनों को सरैया बाईपास पर रोककर वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में नकदी और जेवर लेकर लापता हुई महिला, पति ने पुलिस से लगाई गुहार
इधर, शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।