Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में कुआनो नदी के किनारे मिला अधेड़ का शव, पुलिस पहचान में जुटी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:30 AM (IST)

    संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में कुआनो नदी पुल के पास शनिवार को एक अधेड़ का शव मिला है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है, क्योंकि उसक ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. संतकबीर नगर में कुआनो नदी के पास मिला शव।

    2. मृतक की पहचान नहीं हो पाई, कोई पहचान पत्र नहीं।

    3. पुलिस सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने का प्रयास कर रही।

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के सांखी गांव स्थित कुआनो नदी पुल के निकट शनिवार को एक अधेड़ का शव देखकर कुछ लोगों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। मृतक के शर्ट, पैंट में फोटोयुक्त कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इंटरनेट मीडिया फोटो पोस्ट कर पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में टायर फटते ही बालू लदा ट्रक बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान