शाहजहांपुर में प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फंदा डालकर दी जान, एक दिन बाद होनी थी युवती की शादी
शाहजहांपुर के परौर स्थित कुबेरपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते सोमेंद्र और नन्ही ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार के विरोध और युवती की शादी त ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की।
परिवार के विरोध के कारण उठाया यह कदम।
युवती की शादी तय होने से दोनों थे परेशान।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। परौर के कुबेरपुर गांव में बुधवार सुबह सोमेंद्र व नन्ही ने पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्वजन को जब जानकारी हुई तो उनके मिलने पर रोक लगा दी थी। जिसको लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ था।
पेड़ पर फंदे से लटककर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान
दोनों परिवारों की आपस में बोलचाल भी बंद थी। नन्ही की शादी परिवार वालों की बात चल रही थी। इस बारे में सोमेंद्र को बता दिया था। बुधवार सुबह दोनों स्वजन को बिना कुछ बताए घर से निकल गए। नन्ही के काफी देर तक वापस न लौटने पर तलाश शुरू की गई। करीब साढ़े आठ बजे दोनों के शव गांव से कुछ दूर आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले।
परौर के कुबेरपुर गांव में बुधवार सुबह हुई घटना, बिना बताए घर से निकले थे दोनों
युवती की सात अप्रैल को बरात आनी थी, उससे पहले उसने सुसाइड कर लिया। सीओ अजय राय ने बताया कि दोनों के स्वजन ने प्रेम संबंधों व आपत्ति जताने की बात स्वीकारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।