लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर फिर बढ़ा संकट: गर्रा पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटा, दिखने लगीं सरिया; रेंगते रहे वाहन
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्रा नदी पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और वाहन रेंगते रहे। दो माह पहले ...और पढ़ें

लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गर्रा नदी पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा । जागरण
HighLights
एक ही पुल पर दोनों लेने के वाहन गुजरने के कारण था वाहनों का अधिक दबाव
संवाद सहयोगी, रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ व हरदोई चौराहा के बीच गर्रा नदी पर बने पुल पर रविवार सुबह एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गया। यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुल के बीच सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से सरिया भी दिखने लगीं।
इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से के चारों ओर संकेतक लगा दिए। धीमी गति से वाहन निकाले जाने के कारण वाहन रेंगते रहे। कई बार जाम की स्थिति भी बनी। गर्रा नदी पर दोनों दिशाओं के लिए अलग-अलग पुल बने हैं।
करीब दो माह पहले बरेली से सीतापुर जाने वाली लेन का लगभग 40 वर्ष पुराने पुल को तकनीकी खामी मिलने के बाद बंद कर दिया गया था। पुल की जांच के लिए आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ बुलाए गए थे। जांच में पुल के बरेली की ओर वाले हिस्से में तकनीकी खराबी बताई गई।
उन्होंने मरम्मत के बाद संचालन की बात कही, लेकिन मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं हो सका। जिस कारण दोनों दिशाओं का यातायात सीतापुर से बरेली जाने वाली लेन के पुल से ही संचालित किया जा रहा है।
लगातार दोनों ओर के भारी वाहनों का दबाव रहने से इसी पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट भी क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क टूटने के बाद पुल की सतह के नीचे लगी सरिया बाहर दिखाई देने लगी, जिससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई।
खबरें और भी
एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने के लिए आवश्यक सामग्री के साथ टीम को भेज कर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद कुछ घंटों के लिए यातायात रोककर क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदला जाएगा।
- पुष्पेश यादव, सहायक अभियंता, एनएचआई
यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम बनो, निकाह करो या 2 करोड़ दो...' शाहजहांपुर में रंगदारी मांगने वाली शातिर युवती गिरफ्तार