शाहजहांपुर में बस की खिड़की से हाथ निकालना यात्री को पड़ा भारी, टैंकर से टकराकर कंधे से हुआ अलग
दिल्ली जाते समय शाहजहांपुर में बस की खिड़की से हाथ बाहर निकालने पर आकाश का हाथ टैंकर से टकराकर कंधे से अलग हो गया। ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
बस की खिड़की से हाथ बाहर निकालने पर हादसा।
टैंकर की चपेट में आने से हाथ कंधे से अलग।
चालक फरार, घायल आकाश मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
संवाद सूत्र, शाहजहांपुर। हरदोई से दिल्ली जा रहे आकाश की लापरवाही से उनकी जान खतरे में पड़ गई। डबल डेकर बस की खिड़की से हाथ बाहर निकालने पर सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आने से कंधे से अलग हो गया।
हादसे के बाद बस व टैंकर चालक भाग गए। बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। जबकि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हरदोई के बलरिआइ गांव निवासी आकाश दिल्ली में काम करने के लिए गुरुवार रात बस से जा रहे थे।
गर्मी होने की वजह से उन्होंने खिड़की खोलकर सिर व हाथ बाहर निकाल रखा था। देर रात बस जब जैतीपुर के करकौर गांव के पास पहुंचीं तो सामने से आ रहे टैंकर को चालक ने बस से रगड़ता हुआ निकाला। चालक से पीछे की सीट पर बैठे आकाश का हाथ कंधे से अलग हो गया जबकि सिर बाल-बाल बच गया।
चालक ने टैंकर को भगाने का प्रयास किया तो पिछला हिस्सा और ज्यादा रगड़ गया। यात्रियों ने शोर मचाकर बस को रुकवा लिया। मौके पाकर दोनों वाहनों के चालक भाग गए। पुलिस को घटना के बारे में बताया गया तो एसओ रामेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए।
खबरें और भी
दोनों वाहनों तिलहर-दातागंज मार्ग पर काफी देर तक खड़े रहे जिससे यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों वाहनों को साइड में कराकर यातायात शुरू कराया गया।
बस में सवार यात्रियों को रात में ही दूसरे वाहन से उनके गतंव्य के लिए रवाना कराया गया। टैंकर अमरोह निवासी व्यक्ति का बताया जा रहा है। आकाश की जरा सी लापरवाही की वजह से वह जिंदगी और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।