Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में आए मौलवी तो रात में बना दी मजार, सुबह हिंदू संगठनों ने रख दिया शिवलिंग; हैरान करने वाली वजह आए सामने

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:29 PM (IST)

    शाहजहांपुर के बाजपुर गांव में धीरज कुमार ने सपने में मौलवी के कहने पर खेत में मजार बनाई, जिससे ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने विरोध किया। बाद में ग्राम ...और पढ़ें

    सिंधौली क्षेत्र के गांव बाजपुर में खेत स्वामी द्वारा बनवायी गयी पंचपीर की मजार को तोड़ते ग्रामीण । जागरण

    सिंधौली क्षेत्र के गांव बाजपुर में खेत स्वामी द्वारा बनवायी गयी पंचपीर की मजार को तोड़ते ग्रामीण । जागरण

    HighLights

    1. बाजपुर गांव का मामला, पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान

    संवाद सूत्र, सिंधौली (शाहजहांपुर)। गांव से करीब 10 किमी दूर तीन वर्ष पहले साढ़े चार बीघा खेत खरीदने के बाद ढकिया हमीदनगर निवासी धीरज कुमार को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। एक वर्ष पहले छोटे भाई रोहताश की पेड़ से गिरकर मृत्यु हो गई। फिर बुजुर्ग बाबा केदार की आंखों की रोशनी चली गई। धीरज को आए दिन स्वप्न में डरावने आने लगे।

    तीन दिन पहले स्वप्न में मौलवी ने खेत में मजार बनाने के लिए कह दिया। अंधविश्वास का शिकार धीरज ने बुधवार रात वैसा ही किया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मजार बनी देखी तो विरोध जताया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद वहां हुए निर्माण को हटाकर शिवलिंग स्थापित कर दिया। पुलिस ने धीरज का शांतिभंग में चालान किया।

    ढकिया हमीदनगर निवासी धीरज ने बाजपुर गांव के पास खेत खरीदा था। करीब चार माह पहले खेत के कोने में एक चबूतरा बनवाया था। बुधवार रात उसी चबूतरे पर पंचपीर की मजार बना दी। गुरुवार सुबह खेत पर गए ग्रामीणों की जब नजर पड़ी तो वह दंग रह गए। उन्हें लगा कि किसी ने माहौल को खराब करने के उद्देश्य से ऐसा किया है तो विरोध जताया।

    कुछ देर बाद हिंदू युवा वाहिनी के बरेली मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, महासचिव शुभम मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह को जब भनक लगी तो वह भी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए।

    खबरें और भी

    धीरज को बुलाकर बात की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। जिसके बाद मजार को तोड़ दिया गया। धीरज ने बताया कि स्वप्न में मौलवी ने कहा कि यदि वह ऐसा करे तो उसकी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। अंधविश्वास में आकर ऐसा किया था। उसने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया तो हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी शांत हो गए।

    उस चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित कर पूजन कर प्रसाद बांटा। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि युवक ने अंधविश्वास में आकर ऐसा किया था। ग्रामीणों ने सहमति बनाकर पंचपीर के रूप में कराया गया निर्माण हटवा दिया गया है। किसी तरह का तनाव नहीं है। यदि किसी ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 'मां के नाम' लगने थे पौधे, ट्राली में ही घुट गया दम! शाहजहांपुर में पौधारोपण महाभियान की उखड़ी सांसें