Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां रोते बच्चे को चुपाने में लगतीं, गिरोह कर लेता था सामान चोरी; शाहजहांपुर में ई-रिक्शा टप्पेबाजी गैंग का भंडाफोड़

    Updated: Sun, 03 May 2026 07:54 AM (IST)

    शाहजहांपुर पुलिस ने ई-रिक्शा पर महिलाओं से टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दंपती समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर और अन्य ...और पढ़ें

    शाहजहांपुर में ईरिक्शा में टप्पेबाजी करने वाले गिरोह की जानकारी देतीं एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे।

    शाहजहांपुर में ईरिक्शा में टप्पेबाजी करने वाले गिरोह की जानकारी देतीं एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। ई रिक्शा पर बैठकर महिलाओं से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पुलिस ने राजफाश कर दिया। दंपती समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेवर व अन्य सामान भी बरामद कर लिया। जिले में टप्पेबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कलान के चिकटिया पहाड़पुर गांव निवासी काजल ने 24 मार्च को प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी।

    काजल का कहना था कि जलालाबाद के बारह पत्थर चौराहा से ई-रिक्शा पर बैठकर ससुराल जा रहीं थीं। बैग में सोने के झाले, दो अंगूठी, 250 ग्राम का बिछुआ, दो जोड़ी पायल चांदी व अन्य जेवर रखे थे। रिक्शा पर सवार एक अन्य महिला ने उन्हें बातों में उलझा लिया और जेवर पार कर दिए थे।

    जलालाबाद के डुही जदीद निवासी पिंटू ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी के जेवर व अन्य सामान भी इसी तरह चोरी हो गया था।

    जलालाबाद, खुटार समेत कई क्षेत्रों में घटनाओं काे दे चुके अंजाम, चोरी का सामान बरामद

    एसपी सौरभ दीक्षित ने एसओजी को भी इन घटनाओं के राजफाश के लिए लगाया। जलालाबाद पुलिस के साथ मिलकर पुवायां के दियुरिया गांव निवासी लक्ष्मी, नीतू, मुस्कान, बादल व उसकी पत्नी पुष्पा, गौतम व एटा निवासी आकाश गिरोह बनाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।

    घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से आगे चल रहे साथियों के साथ बैठकर चली जातीं थी महिलाएं

    पूछताछ करने पर बताया कि घटना को अंजाम देने के समय गिरोह में शामिल पुरुष बाइकों से आगे चलते हैं। ई रिक्शा से उतरने के बाद उनके साथ चली जातीं थी। जलालाबाद में घटना के बाद पुलिस ने बाइक के नंबर से गिरोह को ट्रेस किया।एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे ने बताया कि आरोपितों को जेल भेजा जाएगा। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

    खबरें और भी

    बच्चों के रोने का उठातीं थी फायदा

    यह गिरोह ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता था जिनकी गोद में छोटे बच्चे होते थे। बच्चों के रोने पर जब उनकी मां चुप कराने लगतीं तो उसी बीच आरोपित उनके बैग में रखे जेवर पार कर देतीं थी। आरोपित मुस्कान व पुष्पा ने बताया कि करीब 10 दिन पहले खुटार में एक महिला जो अपने बच्चे के साथ ई-रिक्शा में जा रही थी, उसके बच्चे के रोने पर उसके पर्स में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस: 13 मई को तय होगा कांग्रेस सांसद तलब होंगे या नहीं, हाथरस कोर्ट में बहस पूरी

    यह भी पढ़ें- गजब फरमानः SDO ने मीटर रीडर को बनाया 'मुर्गा', बिजली बिल के रुपये लेने पर मुरादाबाद में संविदाकर्मी की सेवा समाप्त