Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर में दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म; 5 नाबालिगों पर दर्ज हुआ केस

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:24 AM (GMT+05:30)

    शाहजहांपुर में पांच नाबालिगों पर आठ वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें एसपी के हस्तक्ष ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. आठ वर्षीय बच्ची से पांच नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।

    2. पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया।

    3. एसपी के संज्ञान के बाद तिलहर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। पांच नाबालिगों पर आठ वर्ष की बालिका को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म, पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

    तिलहर के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार देर रात को तहरीर दी, जिसमें बताया कि शाम आठ वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। गांव के ही पांच लड़के बेटी को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

    खेत मालिक ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो सभी भाग गए । तिलहर पुलिस पहले इस मामले को दबाने का प्रयास करती रही लेकिन मामला एसपी सौरभ दीक्षित के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने मामले गंभीरता से लिया। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    सीओ विदुश सक्सेना ने बताया की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच में है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में साइकिल मिस्त्री की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा