Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर में साइकिल मिस्त्री की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी दबोचा

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 02:00 AM (IST)

    शाहजहांपुर के कांट में साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्या की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ...और पढ़ें

    मेडिकल कॉलेज में मृतक के स्वजन से जानकारी लेते एसपी सौरभ दीक्षित

    मेडिकल कॉलेज में मृतक के स्वजन से जानकारी लेते एसपी सौरभ दीक्षित

    HighLights

    1. साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्या की चाकुओं से हत्या।

    2. आरोपित ने बहन से दोस्ती को बताया कारण।

    3. ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। कांट के दिलावरपुर गांव में साइकिल मिस्त्री गौतम मौर्या की शुक्रवार रात मुस्लिम युवक ने साथियों के साथ मिलकर चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। वह दुकान बंद करने के बाद खेत पर फसल देखकर वापस घर जा रहे थे। तभी चार युवकों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया।

    एक आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसका कहना है कि गौतम की उसकी बहन से दोस्ती थी, इसलिए घटना को अंजाम दिया है। आरोपित से पूछताछ कर रही है।

    कांट के कमलनयनपुर निवासी गौतम मौर्या की दिलावरपुर गांव में नहर कोठी के पास साइकिल मरम्मत की दुकान थी। रात नौ बजे उन्होंने दुकान बंद की और अपने खेत पर धान की फसल देखने चले गए। वहां बेसहारा पशुओं को लेकर कुछ देर तक निगरानी करते रहे। उसके बाद बाइक से घर के लिए वापस चले तो उन्हें चार लोगों ने घेर लिया।

    78439609

    गौतम जब तक कुछ समझ पाते आरोपितों ने उन पर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपित भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणो ने एक आरोपित को पकड़ लिया। वह भी कांट का रहने वाला है। उसने बताया कि गौतम की उसकी बहन से दोस्ती थी, इसको लेकर कई बार टोका भी था। आज मौका पाकर उसने घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि हत्या अकेले की है, लेकिन ग्रामीणों ने उसके साथ तीन अन्य लोग होने का दावा किया है।

    खबरें और भी

    पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता चंद्रपाल ने इस संबंध में जानकारी से इनकार किया। उन्होने बताया कि परिवार में किसी की कोई रंजिश नहीं है। उन्हें तो बताया गया था कि बेटा बाइक गिरने से घायल हो गया है। मेडिकल कॉलेज आकर पता चला कि उसकी हत्या हो गई है।

    यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम बनो, निकाह करो या 2 करोड़ दो...' शाहजहांपुर में रंगदारी मांगने वाली शातिर युवती गिरफ्तार