शाहजहांपुर में बड़ा हादसा: डाक कांवड़ ला रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
शाहजहांपुर में डाक कांवड़ लेकर लौट रहे 18 वर्षीय यश श्रीवास्तव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे के जिम्मेदा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक इमेज
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। डाक कांवड़ लेकर जा रहे यश श्रीवास्तव की शुक्रवार को किसी वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। हादसा किस वाहन से से हुआ इसकी जानकारी जुटाने के लिए घटना स्थल के आस-पास प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
कांट के कुर्रियाकला गांव निवासी 18 वर्षीय यश गुरुवार को गांव के ही करीब 15 साथियों के साथ फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गए थे। शुक्रवार को डाक कांवड़ लेकर कुर्रियाकला स्थित मंदिर पर चढ़ाने के लिए आ रहे थे।
अल्हागंज के निविया चौराहे के पास किसी वाहन ने यश को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।