शाहजहांपुर: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीटा, युवती ने की खुदकुशी की कोशिश; 5 गिरफ्तार
शाहजहांपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पीट दिया, जिसके बाद युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया ग ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
HighLights
उधम सिंह नगर निवासी युवक का छह वर्षों से युवती से प्रेम प्रसंग, स्वजन ने शादी से कर दिया था इन्कार
संवाद सूत्र, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। उधम सिंह नगर से बुधवार रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को गुरुवार सुबह खाना खाते समय युवती के स्वजन ने पकड़ लिया। युवक की पिटाई करने के बाद कमरे में बंद कर दिया गया। प्रेमी को बचाने में असफल युवती ने खुद को कमरे में बंदकर फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतार लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधम सिंह नगर निवासी युवक की मीरानपुर कटरा के एक गांव में बहन की शादी हुई। बहनोई की गांव में ही रहने वाली भांजी से युवक का करीब छह वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे युवक प्रेमिका से मिलने गांव पहुंच गया।
स्वजन के सो जाने के बाद युवती ने दरवाजा खोलकर प्रेमी को अपने कमरे में ले गई। रातभर दोनों साथ में रहे। उसके पिता, भाई खेत पर चले गए। सुबह करीब सात बजे युवती प्रेमी के लिए खाना लेकर कमरे में गई। जहां दोनों ने एक ही थाली में खाना खाया।
कमरे के कोने में हाथ साफ करते समय युवती के चचेरे भाई ने युवक को देखकर शोर मचा दिया। खेत से पिता, भाई समेत तमाम लोग घर पहुंच गए। दोनों की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह घायल भी हो गए।
खबरें और भी
युवती प्रेमी को काफी देर तक बचाने का प्रयास करती रही तो दोनों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। युवती ने फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। स्वजन ने गेट खेलकर उसे कमरे से बाहर निकाला।
दोनों की हालत गंभीर होने पर किसी ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद दोनों को कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। दोनों ने बताया कि स्वजन से शादी करने के लिए कई बार कहा लेकिन वह राजी नहीं हो रहे थे।
जिस वजह से दोनों चोरी-छिपे न सिर्फ बात करते थे बल्कि मौका पाकर मुलाकात भी करते थे। युवती की मां की 11 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। पिटाई करने वाले पिता, भाई समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। सीओ विदुश सक्सेना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पूछताछ भी की।
तीन घंटे चला हंगामा पुलिस को भनक तक नहीं लगी
सुबह सात बजे से प्रेमी युगल को एक साथ देखे जाने के बाद उनकी पिटाई से लेकर तीन घंटे तक खूब हंगामा चला। बड़ी संख्या में लोग भी वहां पहुंच गए लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
युवक-युवती के बीच नजदीकी संबंध थे। दोनों को साथ में देखे जाने पर स्वजन ने पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है। जाच के आधार परर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- दिक्षा भंवरे, एएसपी ग्रामीण
यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम बनो, निकाह करो या 2 करोड़ दो...' शाहजहांपुर में रंगदारी मांगने वाली शातिर युवती गिरफ्तार