कटरा में भड़का ग्रामीणों का गुस्सा! 2 रेलवे क्रासिंग बंद होने से कटे कई गांव, अब अधिकारियों ने निकाला यह 'वैकल्पिक रास्ता'
कटरा में उखरी व कसरक रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रेलवे अधिकारी ने दो दिन में निरीक्षण कर दो व चार पहिया वाहनों के लि ...और पढ़ें

उखरी व कसरक की बंद रेलवे क्रासिंग खुलवाने के लिए धरने पर बैठे कार्यकर्ता। जागरण
HighLights
देर शाम असिस्टेंट डिविजन इंजीनियर के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त
संवाद सूत्र, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। उखरी व कसरक रेलवे क्रासिंग को खुलवाने की मांग को तीन दिन बाद भी कोई समाधान न होने पर रविवार को क्षेत्र के लोगों ने फिर से प्रदर्शन किया। ग्रामीणों, महिलाओं व व्यापारियों ने बंद उखरी रेलवे क्रासिंग पर जमकर नारेबाजी की। करणी सेना के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर धरना दिया। देर शाम रेलवे के असिस्टेंट डिवीजन इंजीनियर भास्कर भट्टाचार्य ने मौके पर पहुंचकर वार्ता की। उन्होंने दो दिन में मुआयना कराने व वैकल्पिक समाधान निकालने का आश्वासन दिया, जिस पर भीड़ वापस हुई।
रविवार सुबह करणी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में ग्रामीण, महिलाएं, व्यापारी एवं भाजपा नेता बंद उखरी
रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाहजहांपुर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव, बरेली आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मयंक चौधरी, बिलपुर चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह यादव व कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
जिस पर रेलवे के असिस्टेंट डिवीजन इंजीनियर भास्कर भट्टाचार्य ने समाधान के कुछ और दिन का समय मांगा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इन्कार कर दिया। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह राठौर ने कहा कि कसरक रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए पिछले एक साल से बंद है।
साथ ही उखरी रेलवे क्रासिंग गेट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लगभग छह माह से बंद है। एक साथ दोनों रेलवे क्रासिंग गेट बंद होने से क्षेत्रीय गांव का संपर्क कटरा बाजार से टूट गया है। विद्यार्थियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
खबरें और भी
किसान अपने खेतों के काम से आवागमन में परेशान हैं। इसलिए समाधान होने तक यहीं पर धरना जारी रहेगा। देर शाम दोबारा वार्ता के दौरान असिस्टेंट डिवीजन इंजीनियर भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि दो दिन में दोनों क्रासिंग का मुआयना कर लिया जाएगा
इसके बाद शीघ्र ही दो और चार पहिया, एम्बुलेंस, साइकिल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। जिससे कि क्षेत्र वासियों को आवागमन में किसी तरह का कोई समस्या न हो। इस दौरान भाजपा नेता सत्यभान सिंह, हर्षित शंखधार, नेत्रपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह, मधु गंगवार, गंगा देवी, तारावती, दिनेश गंगवार, रामकली, सुनीता देवी, विद्या आदि मौजूद रहे।
असिस्टेंट डिवीजन इंजीनियर भास्कर भट्टाचार्य ने बताया उखरी मार्ग पर बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण ड्राइंग एप्रूवल न मिलने के कारण रुका है। इसके पास होते ही छह माह में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।