शाहजहांपुर: डायलिसिस मरीज की सुई निकालकर पीटा, वायरल वीडियो के बाद पैरामेडिकल छात्राओं पर FIR
शाहजहांपुर में डायलिसिस मरीज लता सिंह की सुई निकालकर मारपीट करने के आरोप में दो पैरामेडिकल छात्राओं पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया ...और पढ़ें

मेडिकल कालेज के डायलिसिस के बाहर सुरक्षा नही। जागरण
HighLights
17 जुलाई को डायलिसिस यूनिट में हुआ था विवाद, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। पैरामेडिकल की दो छात्राओं पर महिला मरीज लता सिंह की गैर इरादतन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को मेडिकल कालेज की डायलिसिस यूनिट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया (दैनिक जागरण वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता), जिसमें छात्रा वार्ड के अंदर जाकर हाथ चलाते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है यह वीडियो आरोपित छात्रा का है जो विवाद के दौरान लता को पीट रही है।
17 जुलाई को हुए विवाद में सोमवार देर शाम महियावर गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की तहरीर पर चौक कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की। विजय ने बताया कि बेटी लता की डायलिसिस कराने मेडिकल कालेज गए थे। वहां तैनात कर्मचारी निहाल ने बेड नंबर एक दिया था।
वहां तैनात स्टाफ को यह पता था कि बेटी की डायलिसिस दूसरे बेड पर नहीं हो सकती है लेकिन फिर भी बेड बदलने के लिए कहा गया और बेड नंबर चार दे दिया गया। डायलिसिस शुरू होने पर बेटी की हार्ट बीट बढ़ने लगी और शरीर कांपने लगा।
विरोध करने पर वहां मौजूद पैरामेडिकल छात्रा व उसकी बहन जो स्वयं पैरामेडिकल छात्रा है उसने बेटी की निडिल निकाल दी। उसके साथ मारपीट भी की। जिस वजह से वह बेहोश हो गई उसकी जान खतरे में पड़ गई।
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि मरीज के पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है उसकी भी जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर इसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।
खबरें और भी
जांच के आधार पर ही इस प्रकरण में आगे कार्रवाई होगी। वहीं इस मामले में छात्रा की तहरीर पर रविवार को विजय प्रताप उसके भाई समेत 22 लोगों पर छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें- 'विधायक के रिश्तेदार हैं, कुछ नहीं बिगड़ेगा...' शाहजहांपुर में पैरामेडिकल छात्रा को चोटी पकड़कर घसीटा, मचा बवाल