शाहजहांपुर में पुलिस पिटाई से मौत का आरोप, स्वजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में बाइक मिस्त्री उमेश वर्मा के स्वजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए शव रखकर सड़क जाम कर दी। स्वजन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग ...और पढ़ें

तिलहर-निगोही मार्ग पर लगा जाम। जागरण
HighLights
बाइक मिस्त्री उमेश वर्मा के शव को रखकर जाम।
स्वजनों ने पुलिसकर्मियों पर पिटाई का गंभीर आरोप लगाया।
पिटाई से आहत होकर आत्महत्या करने का दावा।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सोलर प्लेट चोरी करने के आरोपित बाइक मिस्त्री उमेश वर्मा का शव सड़क पर रखकर स्वजन ने तिलहर-निगोही मार्ग पर जाम लगा दिया। स्वजन पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाकर उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में गांव के ही राममूर्ति उसके चार बेटे अशोक, देवेंद्र, प्रेमचंद्र व सत्यभान पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।
नवियापुर सतनुआ गांव निवासी उमेश बाइक मिस्त्री थे। डडिया बाजार स्थित दुकान पर वह काम करते थे। उनके बड़े भाई सर्वेश ने बताया कि दो अगस्त को राममूर्ति ने उमेश पर सोलर प्लेट चोरी करने का झूठा आरोप लगाया था। बिरसिंगपुर चौकी पर भाई के विरुद्ध तहरीर दे दी गई थी।
पुलिस उसी दिन पूछताछ के लिए चौकी पर लाई थी। कार्रवाई से बचने के लिए उमेश न प्लेट या फिर रुपये देने की बात कही थी। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया था।

बुधवार रात उमेश का शव गांव से कुछ दूर फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन गुरुवार शाम को शव लेकर घर पहुंचे थे। देर होने की वजह से अंत्येष्टि नहीं की थी। शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूर तिलहर-निगोही मार्ग पर जाम लगा दिया गया।
-1786085000688.webp)
यह भी पढ़ें- यूपी के 5 जिलों में बनेंगे वाहन डंपिंग यार्ड, 6.03 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
स्वजन का आरोप है कि पुलिसकर्मी जब उमेश को पूछताछ करने के लिए चौकी पर ले गए थे तो वहां मारपीट भी की गई थी। इससे आहत होकर आत्महत्या कर ली। पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
खबरें और भी
एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे, सीओ विदुश सक्सेना ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन बिना कार्रवाई के जाम खोलने काे तैयार नहीं है। विधायक सलोना कुशवाहा भी लोगों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।