Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा की मौत, कमरे के बेड पर मिला शव

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:30 PM (IST)

    शाहजहांपुर के रोजा थाने में तैनात दारोगा राजेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। उनका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ज ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. रोजा थाने के दारोगा राजेंद्र कुमार की संदिग्ध मृत्यु।

    2. उनका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला।

    3. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। रोजा के हल्का नंबर दो में तैनात दारोगा राजेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शाम को उनका शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। शामली निवासी राजेंद्र कुछ दिन पहले ही खुदागंज से स्थानांतरित होकर रोजा थाने पहुंचे थे।

    हल्का नंबर दो में उन्हें तैनाती मिली थी। रोजा के आदर्श नगर में श्याम सरोज के मकान में किराये पर अकेले ही रहते थे। बुधवार को वह ड्यूटी नहीं गए। मोबाइल भी बंद था। उनके स्वजन ने कई बार कॉल किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

    शाम करीब साढ़े सात बजे थाने के सीयूजी नंबर पर कॉल कर जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे। कमरे का गेट खुला था। पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो शव बेड पर पड़ा था। सीओ सदर शुभम वर्मा घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा की तैयारियां: छह जोन और 17 सेक्टर में बंटा क्षेत्र, मांस बिक्री पर पाबंदी

    खबरें और भी