Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर में शिक्षकों के लिए खुशखबरी! 5 लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त, घर बैठे ऐसे बनाएं अपना कैशलेस कार्ड

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:16 PM (IST)

    शाहजहांपुर में 28 हजार शिक्षक व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. जिले में पांच हजार से अधिक कार्ड अब तक बन चुके, दो हजार सत्यापन प्रक्रिया में चल रहे

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का जिले के 28 हजार शिक्षक व कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक उपचार की सुविधा मुफ्त मिलेगी। इस योजना से इन लाभार्थियों के करीब एक लाख आश्रितों का तनाव भी दूर हो गया है। जिले में अब तक पांच हजार से अधिक कार्ड बन चुके है।

    योजना के तहत गंभीर बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में शिक्षकों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा। साथ ही उन्हें समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्ड बनाने के लिए भी बहुत ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।

    आनलाइन प्रक्रिया के तहत घर बैठे भी कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि कई स्तर पर सत्यापन की वजह से शिक्षक व कर्मचारी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और आसान करने की बात कह रहे हैं।

    शिक्षक व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कैशलेस पोर्टल पर आवेदन करेंगे। जिसके बाद खंड शिक्षाधिकारी सत्यापन कर बीएसए के पास भेजेंगे। बीएसए के स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद ई-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी कर कार्ड को डाउनलोड किया जा सकेगा।

     

    बेसिक शिक्षा विभाग में कैशलेस योजना के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस योजना से शिक्षक व कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    - जयशंकर श्रीवास्तव, बीएसए


    यह भी पढ़ें- 'मां के नाम' लगने थे पौधे, ट्राली में ही घुट गया दम! शाहजहांपुर में पौधारोपण महाभियान की उखड़ी सांसें