Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तिलहर सामूहिक दुष्कर्म मामला: 3 नाबालिग आरोपित भेजे गए किशोर गृह, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो से खुली पोल

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:42 PM (IST)

    शाहजहाँपुर के तिलहर में 12 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले के 5 आरोपितों में से 3 को राजकीय किशोर ग ...और पढ़ें

    शाहजहांपुर बालगृह

    शाहजहांपुर बालगृह

    संवाद सहयोगी, तिलहर (शाहजहांपुर)। बालिका से दुष्कर्म के पांच नाबालिग आरोपितों में से तीन को राजकीय किशोर गृह भेज दिया गया। शेष दो की उम्र दस वर्ष से कम बताए जाने के कारण पुलिस उनके मेडिकल व शैक्षिक प्रमाण पत्र की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    पुलिस को जांच में 16 वर्षीय किशोर के मोबाइल में कुछ अश्लील वीडियो भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह इन वीडियो को अपने चारों साथियों के साथ मिलकर देखता था। क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने शुक्रवार को पांच किशोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    महिला ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी घर से कुछ दूर प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रही थी, तभी गांव के ही पांच लड़के उसे गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। खेत मालिक के वहां पहुंच जाने पर आरोपित भाग गए।

    उन्होंने पांचों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ विदुश सक्सेना ने बताया कि तीन आरोपितों को राजकीय किशोर गृह भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शेष दो की उम्र स्वजन ने 10 वर्ष से कम बताई है। दोनों के शैक्षिक प्रमाण पत्र देखे जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    आवश्यकता पड़ने पर उम्र परीक्षण के लिए मेडिकल भी कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान पुलिस को 16 वर्षीय किशोर के पास स्मार्ट फोन मिला है। जिसमें कुछ अश्लील वीडियो मिले हैं। पूछताछ में पता चला है कि वह अन्य चारों किशोरों के साथ इन वीडियो काे देखता था। जिसका पांचों के मन पर दुष्प्रभाव पड़ रहा था।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: इंस्टाग्राम विवाद में गौतम की हत्या के 3 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समीर अली के घर पर चस्पा हुआ बुलडोजर नोटिस