Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: दारोगा को मांगनी पड़ी माफी तब जाकर किसानों ने खोला जाम, ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ने पर क्यों हुआ इतना तमाशा?

    By Ambuj Kumar MishraEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 11:59 PM (IST)

    पराली लेकर जा रहे किसान की पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जाम लगा दिया। किसानों की काफी देर तक पुल ...और पढ़ें

    बंडा में जाम लगाते किसानों को समझाते पुलिस कर्मी। जागरण
    बंडा में जाम लगाते किसानों को समझाते पुलिस कर्मी। जागरण

    HighLights

    1. भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया मनमानी करने का आरोप
    2. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, तब किसानों ने लगा दिया जाम

    संवाद सूत्र, बंडा/शाहजहांपुर। पराली लेकर जा रहे किसान की पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर जाम लगा दिया। किसानों की काफी देर तक पुलिस से नोकझोंक हुई। दारोगा के माफी मांगने पर जाम खोला गया।

    यह है मामला

    क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी किसान मनप्रीत सिंह अपने खेत से पराली लेकर बिजौरिया फार्म जा रहे थे। सोमवार रात करीब नौ बजे दारोगा अविनाश पुंडीर ने ट्राली ओवरलोड बताकर मनप्रीत को रोक लिया। चालान करने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली थाने लेकर जा रहे थे। 

    इसकी जानकारी जब भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष दलविंदर सिंह को लगी तो वह बड़ी संख्या में किसानों के साथ मुख्य चौराहे पर पहुंच गए। ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया। 

    यह भी पढ़ें: Caste-based Census: जातिगत जनगणना पर अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा? समस्या के निदान के लिए मंत्रालय का गठन जरूरी

    पहले प्रभारी निरीक्षक ने किया था प्रयास

    मुख्य चौराहे पर जाम लगने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सहरावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का काफी देर तक प्रयास किया। इस दौरान उनकी नोकझोंक भी हुई। आखिर में दारोगा अविनाश को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने किसानों से माफी मांगी, जिसके बाद जाम खोला गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP News: अंडे के लिए चले लाठी डंडे- मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में खाने को लेकर छात्रों का विवाद, हॉकी चली