Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटियों के लिए दंडवत कांवड़ ला रहे शिवभक्त के सामने मुस्लिम युवकों ने फेंकी हड्डी, शामली में खूब हुआ हंगामा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:09 PM (GMT+05:30)

    कैराना में बेटियों के जन्म की खुशी में दंडवत कांवड़ ला रहे शिवभक्त ने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवकों ने उनकी कांवड़ के आगे हड्डी फेंक दी, जिससे हंगामा ह ...और पढ़ें

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शामली। बेटियों का जन्म होने पर दंडवत कांवड़ लेकर हरियाणा अपने गांव लौट रहे शिवभक्त ने आरोप लगाया कि कैराना क्षेत्र में उसकी कांवड़ के सामने मंगलवार रात मुस्लिम युवकों ने हड्डी फेंक दी। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंच गई थी।

    शिवभक्त की ओर से दो बाइक पर सवार चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पीड़ित शिवभक्त ने इस संबंध में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है, जबकि पूरे प्रकरण से जुड़े कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। एसपी ने बताया कि तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई होगी।

    हरियाणा के पानीपत जिले के गांव गोयला खुर्द निवासी शिवभक्त धर्मवीर उर्फ नाथी एमडी रावल ने बताया कि उसने 2024 में संकल्प लिया था कि यदि उसके घर बेटी का जन्म होगा तो वह हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर आएगा। इसके बाद 2024 के अंत में पहली बेटी का जन्म हुआ।

    हालांकि वह किंही कारणों से कांवड़ लेने नहीं जा सका था। अब उसके दूसरी बेटी का भी जन्म हो गया, जाे डेढ़ माह की है। दोनों बेटियां होने की खुशी में ही वह हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर आ रहा है। मंगलवार रात वह कैराना क्षेत्र के गांव काकौर पहुंचा था।

    खबरें और भी

    करीब 10 से 11 बजे के बीच जब वह गांव स्थित एक मंदिर के पास था। आरोप है कि वहां मौजूद चार मुस्लिम युवकों ने उसकी दंडवत कांवड़ के आगे हड्डी फेंक दी, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और आक्रोश जताते हुए हंगामा करने लगे।

    सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित कांवड़िये का कहना है कि उसने आरोपितों की एक बाइक भी मौके से कब्जे में लेकर पुलिस के सिपुर्द की थी। सूचना पर शिवभक्त के स्वजन भी देर रात कैराना पहुंच गए थे, और हंगामा किया।

    पीड़ित शिवभक्त ने कहा कि उसकी कांवड़ खंडित हो गई है। पुलिस ने उसे 12 घंटे के भीतर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन 17-18 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं, एसपी एनपी सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है।

    तथ्याें के आधार पर जांच की जा रही है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रात में ही शिवभक्त के एक साथी को पुलिस के साथ हरिद्वार भेजकर गंगाजल मंगाया गया था। शिवभक्त गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गया है।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में सुरक्षा सख्त: अब ढाबा और होटल कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, पहचान पत्र रखना अनिवार्य