Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में मंगेतर को फोटो भेजने पर टूटी शादी, गुस्साए भाई ने कर दी बहन की हत्या

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:38 AM (IST)

    शामली में प्रेम-प्रसंग के चलते बहन की शादी टूटने से नाराज भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी भा ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. प्रेम-प्रसंग के चलते बहन की शादी टूटी।

    2. नाराज भाई ने गला दबाकर बहन की हत्या की।

    3. पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, भाई फरार।


    जागरण संवाददाता, शामली। प्रेम-प्रसंग के चलते बहन का रिश्ता टूटने से नाराज भाई ने स्वजन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपित शव को पैतृक गांव ले गए थे, वहां दिल का दौरा पड़ने का बहाना बनाकर अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर रहे थे। प्रेमी की सूचना पर यूपी-112 और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

    रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य स्वजन की तलाश की जा रही है। शनिवार को एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सुधीर दहिया की 22 वर्षीय बेटी गरिमा एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जिसका करीब आठ वर्षों से हिमांशु के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

    हिमांशु की गरिमा के भाई अर्जुन से मित्रता थी, इसलिए उसका घर आना-जाना था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन स्वजन ने गरिमा का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था। सगाई में हिमांशु भी गया था। मंगलवार को मंगेतर के फोन पर हिमांशु की ओर से कुछ फोटो भेजे गए थे, जिस पर मंगेतर पक्ष नाराज हो गया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद मंगलवार रात अर्जुन ने गरिमा की गला दबाकर हत्या कर दी।

    ग्रामीणों से कहा कि युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बुधवार दोपहर तीन बजे प्रेमी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने सुधीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित अर्जुन और अन्य स्वजन की तलाश जारी है।

    खबरें और भी

    पुलिस पूछताछ में सुधीर ने बताया कि उसके पुत्र की हत्या करने के लिए प्रेमी की ओर से धमकी दी जा रही थी। इस बात से नाराज होकर पुत्र ने बहन की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि हत्या को अंजाम अर्जुन ने दिया, परिवार इसमें साक्ष्य छिपाने के रूप में शामिल रहा। हिमांशु ने पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

    यह भी पढ़ें- शामली कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड: मौके पर मिली चप्पल ने खोला राज, हत्या से पहले आरोपियों ने रातभर देखी थीं फिल्म