Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'चाल-चलन ठीक नहीं था तो मार डाला', शामली में नाबालिग बेटी का हत्यारा पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 10:38 AM (IST)

    शामली में 24 दिन पहले फंदे पर लटकी मिली किशोरी हिना की मौत का रहस्य सुलझ गया है। ...और पढ़ें

    बेटी के हत्यारे माता-पिता गिरफ्तार।

    बेटी के हत्यारे माता-पिता गिरफ्तार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शामली। 24 दिन पहले एक किशोरी का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला था। पिता ने एक नामजद समेत दो लोगों पर फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला ऑनर किलिंग कर निकलकर सामने आया।

    पुलिस ने कांधला छोड़ कैराना में रह रहे पिता और सौतेली माता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनकी बिटिया का चाल-चलन ठीक नहीं था, इसलिए हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    कांधला के मुहल्ला इलियास नगर निवासी 17 वर्षीय हिना का शव एक जुलाई को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद पिता ने दो पड़ोसी युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया था।

    गला दबाकर की गई हत्या

    हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जब जांच शुरू हुई तो किशोरी के पिता और सौतेली मां कांधला छोड़ कैराना चले गए। पुलिस ने आनर किलिंग के बिंदु पर पड़ताल की।

    खबरें और भी

    22 जुलाई को थाना कांधला पर सौतेली मां और पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को पुलिस ने पिता अहसान और सौतेली मां गुफराना को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि किशोरी की मां की मौत साल 2020 में हो गई थी।

    2021 में आई सौतेली मां

    2021 में अहसान ने गुफराना से निकाह कर लिया था। वह शुरू से ही किशोरी पर शक करती थी। कई बार समझाने के बाद भी किशोरी नहीं मानी तो उन्होंने झूठी आन की खातिर उसकी हत्या करने की योजना बनाई। एक जुलाई को अहसान ने अपने दोनों बेटों को मदरसे भेज दिया।

    घर में किशोरी को अकेली पाकर सौतेली मां ने उसके पैर पकड़े और पिता ने गले में पड़े दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया था।

    बाद में दो युवकों पर आरोप लगा दिया था। भेद खुलने के डर से आरोपित परिवार समेत घर छोड़कर कैराना चले गए थे, और पंजाब या हरियाणा भागने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद जेल भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में स्कूल प्रबंधक के अपहरण और हत्या के प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस