Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शामली में प्रेम प्रसंग के चलते कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, बाइक से जा रहे युवक पर की फायरिंग

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 06:54 PM (GMT+05:30)

    शामली के नाला गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 22 वर्षीय जिला स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी मोहना उर्फ मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शामली में 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या।

    2. प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का मामला सामने आया।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, मृतक बागपत का निवासी था।

    जागरण संवाददाता, शामली। प्रेम प्रसंग के चलते गांव नाला में 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जिला स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी भी था। बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी युवक मोहना उर्फ मोनू की किसानों के खेतों में दवाई का छिड़काव करने का काम करता था।

    सुबह बाइक पर सवार होकर गांव नाला निवासी अपने मजदूर साथियों को लेने जा रहा था। नाला क्षेत्र में पहुंचते ही अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। किसान परविंदर अपने खेत में पहुंचा तो उसके खेत में गोली लगा शव मिला। किसान ने डायल 112 को सूचना देकर मौके पर बुला लिया।

    यह भी पढ़ें- रायबरेली में मनबढ़ों ने दरवाजे बैठी महिलाओं पर किया कुल्हाड़ी से हमला, चार लोगों की हालत गंभीर

    स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी संतोष कुमार , सीओ कैराना हेमंत सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या होना सामने आ रहा है।