श्रावस्ती में नगर के प्राचीन शिव मंदिर की बदलेगी सूरत, सुंदरीकरण के लिए खर्च होंगे एक करोड़ रुपये
श्रावस्ती के भिनगा स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर का लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत मंद ...और पढ़ें
-1784456870384_m.webp)
नगर के प्राचीन शिव मंदिर की बदलेगी सूरत।
HighLights
भिनगा के प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार होगा।
लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास।
मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत कार्य।
संवाद सूत्र, भिनगा (श्रावस्ती)। भिनगा नगर स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर की सूरत अब बदलने जा रही है। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र यह मंदिर अब चमचमाता नजर आएगा। इसके जीर्णोद्धार व कायाकल्प पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत शासन ने मंदिर के विकास के लिए 99.96 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को सौंपी गई है। बदलाव की इस उम्मीद से क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साहित हैं।
नगर पालिका परिषद भिनगा के शिवाजीपुरम वार्ड स्थित शिव मंदिर सैकड़ों वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत यहां श्रद्धालुओं के लिए यात्री हाल, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बैठने के लिए आकर्षक बेंच व परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइटें लगेंगी।
सुंदरीकरण के अन्य कार्य भी होंगे। पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर के नवनिर्माण को लेकर शासन ने पहल की है। 47 लाख 63 हजार रुपये से यात्री हाल का निर्माण होगा। शुद्ध पेयजल के लिए आरओ व प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी। शासन से पहली किश्त के रूप में 73 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं।