श्रावस्ती: संगठन की नीति सिखाने के लिए भाजपा की नई पहल, कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा डिजिटल प्रशिक्षण
भाजपा ने श्रावस्ती में कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल पाठशाला शुरू की है, जिसमें उन्हें संगठन की रीति-नीति और इतिहास सिखाया जाएगा। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में ...और पढ़ें

कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देगी भाजपा।
HighLights
भाजपा ने श्रावस्ती में डिजिटल पाठशाला शुरू की।
कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति सिखाई जाएगी।
प्रशिक्षण में वीडियो, पीडीएफ और 44 सवाल शामिल।
भूपेंद्र पांडेय, श्रावस्ती। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल पाठशाला शुरू की है। इसमें संगठन की रीति-नीति, इतिहास व विकास यात्रा को समझकर उनमें संगठन के प्रति समर्पण का भाव भरा जाएगा। ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद 44 सवालों का जवाब देना होगा। इसमें 70 प्रतिशत तक अंक लाने वाले उत्तीर्ण होंगे।
संगठन की विचारधारा से हट कर कार्यकर्ता किसी कार्य में लिप्त न हो और उनका व्यवहार मर्यादित रहे, इसके लिए प्रदेश स्तर से जिले के मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं का भौतिक प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब बूथ स्तर तक इसे पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम चुना गया है। संगठन के पदाधिकारी बूथ पर पाठशाला लगाएंगे।
कार्यकर्ताओं को एक घंटा तीन मिनट 18 सेकंड के कुल आठ वीडियो दिखाए जाएंगे। आठ पीडीएफ फाइल भी पढ़ाई जाएगी। प्रत्येक वीडियो के बाद प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इस प्रकार 44 सवालों का जवाब देंगे। इसके बाद उन्हें डिजिटल प्रमाण पत्र मिलेगा। इस अभियान में प्रत्येक बूथ से न्यूनतम 20 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।
इस प्रकार 934 बूथों पर 18 हजार 680 कार्यकर्ता प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर परीक्षा पास करेंगे। शत-प्रतिशत प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले कार्यकर्ता को उत्कृष्ट और दूसरे स्थान के कार्यकर्ता को मेधावी का प्रमाण पत्र मिलेगा। भाजपा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला, अरुण पांडेय समेत कार्यकर्ताओं को इसकी बारीकियां बताई।
खबरें और भी
भाषा व भाव में होगी एकरूपता
प्रशिक्षण के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने बताया कि भाजपा अनुशासित संगठन है। कार्यकर्ता संगठन की विकास यात्रा और इतिहास से परिचित होंगे तो वे पार्टी लाइन को हमेशा समझेंगे। उनके भाषा और भाव में एकरूपता होगी। सरल एप से प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जल्द हर बूथ पर इसे पूरा कर लिया जाएगा।