श्रावस्ती में युवक ने पिता पर किया हमला, गैस सिलिंडर से मकान में लगाई आग
श्रावस्ती में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने पिता पर जानलेवा हमला कर गैस सिलिंडर से घर में आग लगा दी। इस घटना में युवक खुद गंभीर रूप से झुलस गया, पि ...और पढ़ें

युवक ने पिता पर हमला करने के बाद घर में लगाई आग।
HighLights
युवक ने पिता पर हमला कर घर में लगाई आग।
गैस सिलिंडर विस्फोट से युवक गंभीर रूप से झुलसा।
घर का सारा सामान जलकर नष्ट, भैंस भी झुलसी।
संवाद सूत्र, जमुनहा (श्रावस्ती)। सोनवा क्षेत्र के मोहरनिया गांव में गुरुवार की रात पारिवारिक कलह के चलते युवक ने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसने गैस सिलिंडर से मकान में आग लगा दिया। आग की चपेट में युवक व भैस झुलस गई। घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
पुलिस ने घायल पिता व झुलसे पुत्र को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। यहां से दोनों को बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज बहराइच से चिकित्सकों ने झुलसे युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया है।
मोहरनिया गांव निवासी रामजीत ने 22 जुलाई की रात अपनी मां को हंसिया व पत्नी को पत्थर से मारकर घायल कर दिया था। इस पर सोनवा थाने की पुलिस ने 23 जुलाई को शांतिभंग के आरोप में युवक को जमुनहा एसडीएम के न्यायालय पर भेजा। यहां से जमानत पर छूटने के बाद युवक शाम को घर पहुंचा और परिवार से विवाद करने लगा। रात में करीब डेढ़ बजे उसने करछल से पिता श्यामलाल के सिर पर कई वार कर घायल कर दिया।
इसके बाद रसोई गैस सिलिंडर से गैस खोलकर मकान में आग लगा दिया। ग्रामीण आग बुझाने के लिए पहुंचे तो वह उन पर भी ईंट चलाने लगा। कुछ देर बाद गैस सिलिंडर में विस्फोटक हो गया। इससे चपेट में आकर रामजीत गंभीर रूप से झुलस गया। युवक की मां कोयला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सोनवा थानाध्यक्ष विशुनदेव पांडेय टीम के साथ पहुंचे।
खबरें और भी
एंबुलेंस बुलाकर झुलसे रामजीत व घायल श्यामलाल को इलाज के लिए पहुंचाया। सिलिंडर से हुए विस्फोट से मकान की दीवार ढह गई और। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, बाइक जलकर जलकर नष्ट हो गई। एक भैस भी झुलसी है। उसका भी इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।