Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावस्ती में संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान कार्रवाई, पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल दो लोगों को दबोचा

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 11:05 PM (IST)

    गिलौला पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो गांजा तस्करों को 5 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भ ...और पढ़ें

    गांजा व तस्करी में शामिल वाहन समेत दो तस्कर दबोचे।

    गांजा व तस्करी में शामिल वाहन समेत दो तस्कर दबोचे।

    HighLights

    1. गिलौला पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा।

    2. पांच किलोग्राम गांजा, मोबाइल फोन, नकदी बरामद।

    3. आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

    जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। गिलौला पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच के दौरान गिलौला बाईपास नहर पुल के पास से चारपहिया वाहन समेत दो गांजा तस्करों को दबोच लिया। इसके पास से पांच किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन, 800 रुपये बरामद हुआ है।

    एसपी राहुल भाटी ने बताया कि बुधवार रात गिलौला थानाध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण के दौरान संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मैक्स वाहन से दो व्यक्ति इकौना की ओर से बहराइच की तरफ गांजा लेकर जा रहे हैं।

    पुलिस टीम ने तत्काल खुटेहना मोड़ पर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर गिलौला बाईपास नहर पुल के पास वाहन को रोक लिया। पूछताछ के दौरान वाहन में बैठे व्यक्तियों ने वाहन में गांजा रखा होना स्वीकार किया। इकौना सीओ की मौजूदगी में वाहन समेत व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

    वाहन में रखी पीली बोरी से पांच पैकेट गांजा (कुल पांच किलोग्राम गांजा), बहराइच जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के धनकुट्टीपुरवा निवासी आरोपित बाबू गुप्ता के कब्जे से मोबाइल फोन, 500 रुपये व गिलौला के लोधनपुरवा निवासी आरोपित रामसुहावन उर्फ ननकेश के कब्जे से मोबाइल फोन व 300 रुपये बरामद हुआ।

    खबरें और भी

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे एक अज्ञात व्यक्ति से वाट्सएप काल के माध्यम से संपर्क कर गांजा प्राप्त करते थे और उसे परिवहन करते थे। आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय पर भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में बारदाना के नाम पर खाद्यान्न चोरी, खामियाजा भुगत रहे कोटेदार, हर बोरी पर 600 ग्राम राशन की कटौती का आरोप