श्रावस्ती में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मां ने लगाया ससुराल वालों पर आरोप
श्रावस्ती के धोबियनपुरवा गांव में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला, जिसकी मां ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच ल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
श्रावस्ती में महिला का शव फंदे से लटका मिला।
मां ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
संवाद सूत्र, श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के धोबियनपुरवा गांव में दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह शव टिनशेड कमरे में लगे बांस के बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने मां की तहरीर पांच ससुरालीजन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
इकौना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी लल्लू की बेटी शाहबानो उर्फ ननकई बानो का निकाह एक वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत नौबस्ता के धोबियनपुरवा निवासी अरमान के साथ हुआ था। पति एक माह से मुंबई में मजदूरी करता है। शाहबानो घर पर सास जैतूना व ससुर हबीब के साथ रहती थी।
मंगलवार की रात शाहबानो कमरे में सोई थी। बुधवार की सुबह सास जगी तो देखा कि उसका शव टिनशेड कमरे में फंदे से लटक रहा है। वह रोने-चिल्लाने लगी। घटना की सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस को दी गई। एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ सिटी भरत पासवान व भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
मामले की जांच-पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतका की मां गुड़िया के तहरीर पर पति अरमान, सास हबीब, ससुर जैतूना व जेठ सलमान व जेठानी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।