श्रावस्ती के डौराबोझी गांव में तेंदुए का शावक दिखने से दहशत, वन विभाग सतर्क
श्रावस्ती के सिरसिया क्षेत्र के डौराबोझी गांव में भुसैले में तेंदुए का शावक दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस और ग्रामीणों के घेरने से पहले ही ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के डौराबोझी गांव में बुधवार की सुबह भुसैले में तेंदुए के शावक को देख ग्रामीण डर गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ भुसैले को घेरने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भीड़ को देख शावक भुसैले से निकल कर झाड़ियों की ओर भाग गया।
डौराबोझी गांव निवासी कमला प्रसाद मिश्रा बुधवार की भोर में अपने भुसैले में किसी काम से गए। यहां वे तेंदुए के शावक को बैठे देख शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस और ग्रामीणों से खुद को घिरता देख शावक मौका पाकर फरार हो गया। भिनगा रेंज के वाचर तुलसीराम भी गांव में पहुंचे।
ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद सूचना रेंज कार्यालय को दी। गांव निवासी राम गोपाल, पदुमनाथ, केदार नाथ, फलन व राजन ने बताया कि तेंदुए का शावक सात दिन से लगातार गांव के आसपास देखा जा रहा है। वन विभाग की ओर से इसे पकड़ने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
भिनगा के रेंजर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव में शावक के पहुंचने की जानकारी मिली है। मौके पर वन टीम गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अगर तेंदुए के शावक की पुष्टि होती है, तो उसे पकड़ने के लिए गांव में पिंजड़ा लगाए जाएगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- देहरादून में होगी तेंदुए की 10 खालों की जांच, तस्करों से रिमांड पर पूछताछ करेगी आगरा पुलिस
अखंड रामायण पाठ संपन्न, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
भिनगा(श्रावस्ती)। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा की ओर से दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित मंदिर में वार्षिक अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। बुधवार को हवन व पूर्णाहुति के बाद भंडारा आयोजित हुआ। इसमें न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व वादकारियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
समापन आरती में जिला जज दिनेश चंद, एडीजे अमित प्रजापति, एडीजे अवनीश गौतम, एडीजे सौरभ सक्सेना समेत अन्य न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता शामिल हुए। बार अध्यक्ष सुरेश चंद तिवारी, महामंत्री सतीश कुमार मौर्या, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला, दिनेश पाठक व विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे।