Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बानगंगा बैराज नदी में मृत मिली दुर्लभ डॉल्फिन, जांच में जुटा वन विभाग

    Updated: Mon, 25 May 2026 11:46 AM (IST)

    सिद्धार्थनगर के बानगंगा बैराज के पास नदी में एक मृत डॉल्फिन मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ...और पढ़ें

    बानगंगा बैराज के पास नदी में मृत मिली डॉल्फिन

    बानगंगा बैराज के पास नदी में मृत मिली डॉल्फिन

    HighLights

    1. बानगंगा बैराज नदी में मृत डाल्फिन मिली।

    2. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

    3. वन विभाग ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। बानगंगा बैराज के पास सोमवार सुबह नदी में एक दुर्लभ डॉल्फिन मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने जब पानी में एक बड़े जलीय जीव को उतराते देखा तो पास जाकर उसकी पहचान डॉल्फिन के रूप में हुई। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।

    सुबह नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में उतराता देखा दुर्लभ जलीय जीव

    घटना की जानकारी फैलते ही बैराज पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि जनवरी और फरवरी माह में बानगंगा पुल के पास अक्सर डॉल्फिन जल क्रीड़ा करती दिखाई देती थी। उसे देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बैराज पर पहुंचते थे। ऐसे में डॉल्फिन की मौत से लोगों में मायूसी है।

    वन विभाग ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

    ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पानी में ऑक्सीजन की कमी, प्रदूषण अथवा किसी चोट के कारण उसकी मृत्यु हुई होगी। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बैराज क्षेत्र में इन दिनों ड्रेसिंग कार्य चल रहा है और फाटक खोले जाने से कचरा बहकर आने की संभावना बढ़ गई है, जिससे डॉल्फिन प्रभावित हुई हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- एटा में गिफ्ट कलेक्शन गोदाम में आग, साड़ी के सहारे नीचे उतरकर दो लोगों ने बचाई जान

    यह भी पढ़ें- ब्लैक सूट में ताजमहल पहुंचे मार्को रूबियो, पत्नी संग कराया फोटोशूट; गाइड से ली ऐतिहासिक जानकारी

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि डॉल्फिन दुर्लभ जलीय जीव है और उसके संरक्षण को लेकर सरकार लगातार अभियान चला रही है।

    खबरें और भी