Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, 'देश में नहीं हैं एनर्जी की कमी'

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 02:47 PM (IST)

    पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिद्धार्थनगर में कहा कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है, जबकि पूरा विश्व ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। उन्होंने बताय ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ने किया विश्वपना केंद्र व लाइट एवं लेजर शो का लोकार्पण। जागरण

    केंद्रीय मंत्री ने किया विश्वपना केंद्र व लाइट एवं लेजर शो का लोकार्पण। जागरण

    HighLights

    1. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, देश में ऊर्जा की कमी नहीं।

    2. सरकार ने तीन बार एक्साइज ड्यूटी कम कर मूल्य नियंत्रित किए।

    3. जून से अब तक केवल चार प्रतिशत ही मूल्य वृद्धि हुई है।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि देश में एनर्जी की कोई कमी नहीं हैं। विपक्ष के युवा नेता कहते हैं कि देश की स्थिति बहुत ही खराब हो गई हैं। लेकिन यह उनकी आदत हैं। वह ऐसा ही कहते रहते हैं। पूरा विश्व एनर्जी की क्राइसिस से जूझ रहा हैं। पड़ोसी देश में डीजल व पेट्रोल नहीं हैं। वहां रात नौ बजे के बाद कर्फ्यू लग जाता हैं। लेकिन अपने देश में स्थिति इससे बेहतर हैं। सभी को डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

    केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह बात कपिलवस्तु में विश्वपना केंद्र व साउंड एवं लाइट शो के लोकार्पण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित सभा को सम्बोधित किया।

    WhatsApp Image 2026-08-01 at 2.29.41 PM

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में एनर्जी कि कमी नहीं हैं। कच्चे तेल का दम बढ़ा तो देश में एक्साइज ड्यूटी को कम किया गया। तीन बार केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम किया हैं। इसके बाद जून से अभी तक केवल चार प्रतिशत मूल्य बढ़ा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश कि आर्थिक व्यवस्था सुदृढ़ हुई हैं। महात्मा गांधी कि जयंती पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। गांव ओडीएफ घोषित हो रहे हैं। इसका लाभ महिलाओं को मिल रहा हैं। सीएसआर योजना से औद्योगिक घराने देश के विकास में सहभागिता कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    सांसद जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो. कविता शाह, सचिव पेट्रोलियम मंत्रालय एके सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन समेत अन्य मौजूद रहे।