Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 02:27 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के रेहरा स्थित खेत में गणेश लोधी नामक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। स्वजन पत्नी और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा रह ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सिद्धार्थनगर के खेत में गणेश लोधी का शव मिला।

    2. स्वजन पत्नी और एक अन्य पर हत्या का आरोप।

    3. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सभी पहलुओं की जांच कर रही।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गयी है। मृतक गणेश लोधी सदर थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार को शहर के रेहरा स्थित खेत में उनका शव मिला है।। वह पत्नी कमलावती के साथ खेत में काम करने गए थे। घटना के बाद मामला इसलिए और संवेदनशील हो गया क्योंकि स्वजन का दावा है कि गणेश ने मौत से पहले पुलिस को तहरीर देकर पत्नी और एक अन्य व्यक्ति से अपनी जान को खतरा बताया था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    मृतक के भाई और ग्रामीणों का आरोप है कि गणेश की पत्नी का एक व्यक्ति से प्रेम संबंध था। उनका आरोप है कि दोनों ने मिलकर गणेश की हत्या की है। वहीं मृतक की सास ने भी बेटी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दूसरी ओर कमलावती का कहना है कि उनके पति उन पर बेवजह संदेह करते थे। घटना वाले दिन उन्होंने शराब पी रखी थी और खेत में अचानक गिर पड़े थे।

    हालांकि स्वजन का दावा है कि गणेश शराब का सेवन नहीं करते थे। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि नाक से रक्तस्राव होने की बात सामने आई है। गणेश के परिवार में पत्नी, 14 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री हैं।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटने से युवक की मौत, 15 से अधिक मवेशियों की भी गई जान

    पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी