सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामदगी के बाद दिल्ली-काठमांडू बस सेवा बंद, पुलिस अलर्ट
ककरहवा सीमा पर एक बस से बांग्लादेशी और नेपाली पासपोर्ट बरामद होने के बाद काठमांडू-दिल्ली बस सेवा अचानक रोक दी गई है। ...और पढ़ें
-1778937033028_m.webp)
पासपोर्ट बरामदगी के बाद काठमांडू-दिल्ली बस सेवा थमी, सीमा पर बढ़ी सतर्कता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। ककरहवा सीमा पर नेपाल पंजीकरण की बस से बांग्लादेशी और नेपाली नागरिकों के पासपोर्ट बरामद होने के बाद काठमांडू से नई दिल्ली तक चलने वाली बस सेवा अचानक ठप हो गई है। बीते तीन दिनों से नेपाल की एक भी बस ककरहवा सीमा पार कर नई दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुई है। बसों का संचालन बंद होने से सीमाई क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं और यात्रियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
11 मई को मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा बार्डर पर काठमांडू से नई दिल्ली जा रही नेपाल पंजीकरण की बस की जांच के दौरान 16 बांग्लादेशी और दो नेपाली नागरिकों के पासपोर्ट बरामद हुए थे। मामला संवेदनशील होने के कारण इसकी सूचना उच्च स्तर तक पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
इसके बाद से नेपाल पंजीकरण की बसों का संचालन प्रभावित हो गया। 12 मई को नेपाल की एक बस नई दिल्ली से वापस काठमांडू लौटी थी, लेकिन 13 मई से उसके बाद कोई भी बस नई दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुई। सामान्य दिनों में काठमांडू से नई दिल्ली के लिए प्रतिदिन औसतन पांच से छह बसें ककरहवा सीमा से गुजरती रही हैं।
बस सेवा बंद होने से सीमा पार आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहाना थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पासपोर्ट बरामद होने के बाद से काठमांडू-दिल्ली बस सेवा बंद है। हालांकि सेवा बंद किए जाने के कारणों की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
खबरें और भी
ककरहवा सीमा से भारतीय बसों को नहीं मिलती अनुमति
ककरहवा सीमा से केवल नेपाल पंजीकरण की बसों को ही काठमांडू से नई दिल्ली तक संचालन की अनुमति है। भारतीय पंजीकरण की बसें इस मार्ग से नेपाल में प्रवेश नहीं करतीं। नेपाल से आने वाली बसों के लिए भारतीय सीमा में प्रवेश का अनुमति पत्र काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से जारी किया जाता है।
सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी
पासपोर्ट बरामदगी के बाद सीमा पर जांच एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा से गुजरने वाले वाहनों और यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां दस्तावेजों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखे हुए हैं।
काठमांडू से नई दिल्ली जाने वाली बसें तीन दिन से नहीं चल रही हैं। मामला दूतावास स्तर से जुड़ा बताया जा रहा है। सीमा से गुजरने वाले प्रत्येक यात्री और वाहन की जांच की जाती है। आपत्तिजनक वस्तु या व्यक्ति मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होती है।
गोपाल कृष्ण शुक्ला, कस्टम अधीक्षक, ककरहवा सीमायह भी पढ़ें- मीरजापुर में मनबढ़ ने दी धमकी, कहा - 'लड़की की शादी किसी और से हुई तो दूल्हे को बरात समेत अंजाम भुगतना पड़ेगा'