Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के '₹100 वाले नियम' का सीमा पर दिखने लगा असर, भारत से सामान ले जाना हुआ महंगा

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:05 PM (IST)

    नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों से भारत-नेपाल सीमा से लगे बाजारों में व्यापार प्रभावित हो रहा है। 100 रुपये से अधिक के सामान पर भंसार लगने से नेपाली ग् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नेपाल के नए कस्टम नियमों से सीमावर्ती व्यापार प्रभावित।

    2. 100 रुपये से अधिक के सामान पर अनिवार्य भंसार।

    3. नेपाली ग्राहकों की आवाजाही घटी, सामान महंगे हुए।

    संवाद सूत्र, बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। नेपाल सरकार द्वारा लागू किए गए नए कस्टम नियमों का असर भारत-नेपाल सीमा से जुड़े बाजारों में अब साफ दिखने लगा है।  

    बढ़नी और कोटिया सीमा से लगे बाजारों में पहले जहां नेपाली ग्राहकों की भीड़ रहती थी, वहीं अब उनकी संख्या में भारी कमी आई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि रोजमर्रा की खरीदारी के लिए आने वाले नेपाली ग्राहक अब कस्टम शुल्क के कारण दूरी बना रहे हैं। इससे कारोबार में गिरावट दर्ज की जा रही है।

    इस निर्णय का सीधा असर नेपाल की आम जनता पर भी पड़ रहा है। भारत से सस्ते दामों पर सामान ले जाने वाले ग्राहक अब इक्के-दुक्के ही खरीदारी करने आ रहे हैं। -महेश रौनियार, दुकानदार बढ़नी

    नेपाल में मिलने वाले दैनिक उपयोग के सामान अब महंगे होने लगे हैं, जिससे घरेलू बजट बिगड़ रहा है। लगन के सीजन में समस्या हो रही है। -बिपिन गुप्ता, निवासी नेपाल

    सरकार के नए कस्टम नियम के खिलाफ आक्रोश बढ़ सकता है। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने विरोध जताते हुए सरकार से नियमों में राहत देने की मांग की है। -रितेश शर्मा, अध्यक्ष उद्योग वाणिज्य संघ नेपाल

    नेपाल सरकार के इस कदम का उद्देश्य भले ही राजस्व बढ़ाना और स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देना हो, लेकिन इसका असर सीमावर्ती व्यापार, आम लोगों की जेब और दोनों देशों के आपसी संबंधों पर भी पड़ सकता है।- चंदन अग्रहरी, व्यापारी बढ़नी