सिद्धार्थनगर में दूल्हे को झपकी आने से कार दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल
सिद्धार्थनगर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर पुलिया में जा गिरी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में द ...और पढ़ें
HighLights
तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई।
दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग हुए घायल।
दूल्हे की साली पुष्पा की हालत गंभीर।
संवाद सूत्र, जोगिया, (सिद्धार्थनगर)। शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर पुलिया में जा घुसी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें दुल्हे की साली पुष्पा की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गुरुवार को डुमरियागंज से सोंहास के खेखराव गांव बारात आई थी। शुक्रवार सुबह विदाई के बाद दूल्हा दुर्गेश कुमार कार से दुल्हन, अपनी साली पुष्पा तथा दो किशोरों को लेकर घर लौट रहा था।
जोगिया-पकड़ी मार्ग पर महदेवा तिवारी चौराहे के पास वाहन चलाते समय दूल्हे को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराते हुए पुलिया में जा भिड़ी।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में दिन में चढ़ा पारा, रात में बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत
हादसे में पुष्पा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूल्हा दुर्गेश, दुल्हन, किशोर अनमोल और एक अन्य किशोर भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।