सिद्धार्थनगर में 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे जनगणना, 21 तक कर सकेंगे स्वगणना
सिद्धार्थनगर में जनगणना 2027 का पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। इससे पहले 7 से 21 मई 2026 तक नागरिक ...और पढ़ें

22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर करेंगे जनगणना।
HighLights
सिद्धार्थनगर में 22 मई से 20 जून तक घर-घर जनगणना।
7 से 21 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध।
स्व-गणना से प्रक्रिया आसान, तेज और पारदर्शी बनेगी।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। प्रदेश में जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को एडीएम गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला सम्पन्न हुई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक द्वारा प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्नों को पूछेंगे। जनगणना के शुरू होने से 15 दिन पूर्व यानि की 7 मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेंगी।
अपर जिलाधिकारी मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि स्व गणना प्रारंभ हो गया है। स्व गणना का कार्य 21 मई 2026 तक चलेगा। स्व गणना सुबह 6 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक कर सकेंगे।
लोग स्वयं अपने मोबाईल, कंप्यूटर अथवा लैपटॉप से घर बैठे जनगणना की पूरी जानकारी भर सकेंगे, स्व गणना देश में पहली बार हो रहा है जिससे प्रक्रिया अधिक आसान, तेज एवं पारदर्शी रहेगी। http://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार से जुड़ी समस्त जानकारी स्वयं भर सकेंगे।
स्व गणना के बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। जिन्होंने पहले ही स्व गणना कर ली है उन्हें अपनों 11 अंकों की सीड बतानी होगी। प्रगणक सीड दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे। स्व गणना में प्रगणक द्वारा संशोधन किया जा सकेगा।
मुखिया का नाम एक बार भरने के बाद संशोधन नहीं होगा। एडीएम ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपना स्व गणना भरे तथा आम जनमानस की जानकारी के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।