सिद्धार्थनगर में डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
डुमरियागंज के पड़िया चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार सुनील कुमार मिश्रा को टक्कर मारकर रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
डुमरियागंज में अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी।
बलरामपुर निवासी सुनील कुमार मिश्रा की मौके पर ही मृत्यु।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, आगे की कार्रवाई जारी।
जागरण संवाददाता, डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अनियंत्रित डंपर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद युवक को रौंद दिया।
मृतक की पहचान सुनील कुमार मिश्रा (पुत्र त्रिजुगी नारायण मिश्रा) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के मलमलिया गांव के निवासी थे और वर्तमान में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा, स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में युवक को पिकअप से कुचलने का किया प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
स्वजन अभी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके हैं, इसलिए समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।