Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में वित्तीय अनियमितता में पूर्व प्रधान से वसूली, वर्तमान का गया प्रशासक पद

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:05 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर की हरैया ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर पूर्व ग्राम प्रधान और वर्तमान प्रशासक अब्दुल कय्यूम पर कार्रवाई हुई है। जिला पंचा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. हरैया ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता की जांच हुई।

    2. पूर्व प्रधान अब्दुल कय्यूम से 30245.19 रुपये की वसूली।

    3. कय्यूम को प्रशासक पद से तत्काल प्रभाव से हटाया गया।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जोगिया विकास खंड की ग्राम पंचायत हरैया में विकास कार्यों की जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक अब्दुल कय्यूम पर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने उनसे 30245.19 रुपये की वसूली का आदेश जारी करने के साथ प्रशासक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

    ग्राम पंचायत की व्यवस्था संभालने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत, जोगिया को नया प्रशासक नामित किया गया है।
    ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों और धनराशि के व्यय को लेकर शिकायत की गई थी। इसके बाद संबंधित अभिलेखों और विकास कार्यों की जांच कराई गई।

    जांच में विभिन्न मदों में कुल 30245.19 रुपये का वित्तीय विचलन पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रशासक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जांच रिपोर्ट और उपलब्ध स्पष्टीकरण का परीक्षण करने के बाद वसूली की कार्रवाई का आदेश दिया।

    आदेश में कहा गया है कि जांच में मिली वित्तीय अनियमितता को देखते हुए अब्दुल कय्यूम का ग्राम पंचायत के प्रशासक पद पर बने रहना उचित नहीं है। इसी आधार पर उन्हें पद से हटा दिया गया।

    ग्राम पंचायत में प्रशासनिक और विकास संबंधी कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत, जोगिया को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही निर्धारित धनराशि की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंचायत में चचिया सास के प्रेम प्रसंग की पोल खोली तो जिंदा जलाने का किया प्रयास, महिला ने माचिस छीनकर बचाई जान