सिद्धार्थनगर में छत से गिरकर अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिद्धार्थनगर जिले के मिठवल बुजुर्ग गांव में 55 वर्षीय चक्रधारी चौरसिया की छत से गिरने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
मिठवल बुजुर्ग गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत।
छत से गिरने के कारण संतुलन बिगड़ा, गंभीर चोटें आईं।
असामयिक निधन से परिवार और गांव में गहरा शोक।
संवाद सूत्र, मिठवल, (सिद्धार्थनगर)। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल बुजुर्ग गांव निवासी चक्रधारी चौरसिया उम्र 55 वर्ष पुत्र घूरन चौरसिया की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार रात आठ बजे की हैं चक्रधारी किसी कार्यवश अपने घर की छत पर थे।
इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने पर स्वजन ने उन्हें तत्काल बांसी स्थित 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर जिले में हाई अलर्ट, संदिग्ध हलचल से एजेंसियों की बढ़ी बेचैनी
चक्रधारी की असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर गांव में भी शोक व्याप्त है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।