सिद्धार्थनगर में शटर उठाते ही जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले अधेड़ की मौत
सिद्धार्थनगर के कटरिया बाबू गांव में शटर उठाते समय जहरीले सांप के डसने से 50 वर्षीय रंगीलाल चौरसिया की मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सिद्धार्थनगर में शटर उठाते समय सांप ने डसा।
50 वर्षीय रंगीलाल चौरसिया की हुई दुखद मृत्यु।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
संवाद सूत्र, सोहना (सिद्धार्थ नगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कटरिया बाबू गांव में गुरुवार रात सर्प दंश से एक युवक की मृत्यु हो गई। गांव निवासी रंगीलाल चौरसिया पुत्र अवधराम उम्र 50 वर्ष रोज की भांति खाना खाकर गांव वाले मकान से सड़क स्थिति मकान पर पशुओं की देख रेख का कार्य करते और वहीं सोते थे।
गुरुवार रात जैसे ही अंदर जाने के लिए शटर उठाया कि जहरीले सर्प ने काट लिया। वह वहां से दौड़ते हुए अपने गांव वाले घर पहुंचकर अपने स्वजन को घटना की जानकारी दिए। तुरंत परिजन उन्हें बेवा सीएससी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे दो लड़कियों, दो लड़कों और पत्नी को छोड़ दिया। मृतक के दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है लेकिन दोनों बेटों की शादी अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटने से युवक की मौत, 15 से अधिक मवेशियों की भी गई जान
हल्का लेखपाल गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही संबंधित अधिकारियों सूचित कर दिया गया है। नियमानुसार अहेतुक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।